Anjali Arora MMS Leaked (Online Watch 15 Minute) Kacha Badam Girl Viral Video News

MyMobGyan.BlogSpot.Com | Blogging Tips | Earn money online | Bitcoin | Latest Gadgets
लखनऊ:- कल एक पुलिस वाले ने एक गरीब फल वाले का बाट ले लिया था

गोरखपुर में शहीद को अंतिम विदाई:जवान बेटे को पिता ने दी मुखाग्नि, मां बोली- मेरे लाल तुमने तोड़ दिया वादा,लगे अमर रहें के नारे
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद गोरखपुर के लाल नवीन सिंह को गुरुवार को जिले के कालेसर मोक्षधाम में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान वहां मौजूद हर किसी ने शहीद को श्रद्धाजंलि दी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों को भारी हुजूम उमड़ पड़ा। बुधवार की रात करीब दो बजे शहीद का पार्थिव शरीर उनके जिले स्थित सहजनवां भगवानपुर बरडाढ़ गांव पहुंचा। सुबह यहां से 'भारत माता की जय' और 'शहीद नवीन सिंह अमर रहें' के नारों के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन पर रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई।
पिता ने दी शहीद को मुखाग्नि
शहीद के पिता जयप्रकाश सिंह ने अपने जवान बेटे को मुखाग्नि दी। हालांकि, कोविड की वजह से सेना द्वारा शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जा सका। सेना की ओर से बुधवार को ही यह कहा गया था कि शहीद का पार्थिव शरीर पहले कूड़ाघाट स्थित आर्मी हेडक्वार्टर आए और यहां सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेजा जाए, लेकिन परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। उनका पार्थिव शरीर देर रात उनके गांव भगवानपुर बरडाढ़ ले जाया गया। यहीं से सुबह कालेसर मोक्षधाम पर ले जाकर अंतिम विदाई दी गई।
मां व भाई दर्द देख छलक उठे गांव आंसू
देर रात शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। भाई विकास सिंह और मां ऊषा सिंह का दर्द और चीख-पुकार सुन आसपास के हजारों लोग जमा हो गए। शहीद का भाई रोते-रोते बोला कि सुबह नवीन से मेरी फोन पर बात हुई थी, उसने कहा था मैं 7 जून को गांव आ रहा हूं। फिर दोनों भाई चलकर कार खरीदेंगे। अब मैं अकेला कार कैसे खरीदूंगा...वहीं, मां ऊषा सिंह बिलखते हुए कह रही थी कि नवीन तुमने वादा किया था, मकान बनवाने के लिए बैंक से ली गई लोन भी जल्दी चुका दोगे, लेकिन तुमने वादा तोड़ दिया। भाई की नौकरी भी लग जाएगी, फिर परिवार में सिर्फ खुशियां ही खुशियां होंगी। लेकिन तुमने तो सिर्फ दर्द दिया नवीन...सिर्फ दर्द। यह सबकुछ देख वहां मौजूद हर किसी का कलेजा फट गया। सभी की आंखें खुद को रोक नहीं पाई और छलक उठीं।
बड़ी बहन से था अधिक लगाव, परिवार का था सहारा
शहीद के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व दो बहने भी हैं। शहीद व उसके भाई विकास की शादी नहीं हुई है, जबकि बहनों की हो चुकी थी। बड़ी बहन से शहीद नवीन को ज्यादा लगाव था। जबकि भाई विकास के नौकरी को लेकर नवीन हमेशा चिंतित रहते थे। उसने वादा किया था कि पहले तुम्हारी नौकरी लगेगी, फिर शादी। परिवार में पिता की पेंशन के अलावा कमाने वाले सिर्फ नवीन ही अकेले थे।
इन लोगों ने दी श्रद्धाजंलि
शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित करने सांसद रवि किशन, भाजपा के पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विभ्राट सिंह कौशिक, सीओ चौरीचौरा, एसडीएम सहजनवा, आर्मी के अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
आंतकी हमले में शहीद हुए थे नवीन
24 मई को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में गोरखपुर का लाल कमांडो नवीन सिंह (23) शहीद हुआ। दरअसल, दस दिन पहले नवीन की कमांडो टीम ने एक ऑपरेशन में कुछ आतंकवादियों को मार गिराया था। 24 मई को नवीन अपनी टीम के साथ पहाड़ियों पर राशन पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने काफिले पर फायर झोंक दिया। नवीन के सिर और पैर में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बता दें, नवीन डेढ़ साल से जम्मू श्रीनगर में तैनात थे।

Gorakhpur A village level level forest segregation center (Isolation Center) has been started in Matihania village of Pipraich block of the district. This initiative has been done jointly by the Department of Health and Tata Trusts in collaboration with each other.
This center of 10 beds will be admitted to those patients who do not have isolation facilities in their home and who are eligible for home isolation. This center will also have the facility to vaccinate people above the age of 45 years.
Dr. P. Govind of the Pipraich Community Health Center, Chest Physician inaugurated the center on Thursday. He informed that all necessary facilities including thermometer, pulse oximeter will be available at the center.

कोविड महामारी को देखते हुए बासुडीहा में आइसोलेशन केंद्र बनाने की माँग उठी है । सत्य चरण लक्क़ी से बात करते हुए अनिल कुमार सिंह पत्रकार, अध्यक्ष अनुशासन समिति पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तथा ग्रामीणों ने बताया कि कौड़ीराम ब्लाक के ग्राम बासूडीहा में 30 वेड का सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इस अस्पताल को ओ पी डी बंद होने के नाम पर चौबीस घंटे बंद रखा जाता है। स्वास्थ्य विभाग इसे कोविड वैक्सीन सेंटर भी बनाया गया है लेकिन यहां टीके की सप्लाई भी एक महीने में बमुश्किल एक से दो बार बहुत ही कम मात्रा में की जाती है।

इस सी यच सी पर तैनात डाक्टर फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन व स्टाफ नर्स आदि इस कोविड महामारी के समय भी अस्पताल पर नहीं आ रहे हैं।यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम,गगहा, ब्रह्म पुर तथा देवरिया जिला के रूद्रपुर ब्लाकों के सैकड़ों ग्राम पंचायतों के मध्य में स्थित है। इस सी यच सी को कोविड आइसोलेशन केन्द्र यदि प्रशासन बना दे तो ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों कोविड मरीजों को राहत व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाती। साथ ही उन्होनें बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासूडीहा गम्भीरपुर पर कोविड वैक्सीन की सप्लाई व टीकाकरण प्रति दिन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए जाने को लेकर प्रार्थना भी की ।


कोरोना का प्रकोप जिले में बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है।। इसको देखते हुए आज से नाईट कर्फ्यू की शुरुआत हो गयी है।।गोरखनाथ के क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह पूरे दल बल के साथ नाईट कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए शाहपुर थाना क्षेत्र और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती किया ताकि नाईट कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन करवाया जा सके।।

क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया है की नाईट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा।। बेवजह सड़को पर कोई भी घूमता मिला तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।



जेईई 2021 में छात्रसंघ चौराहा स्थित मोमेन्टम के सचिन कुमार गुप्ता ने 99.77 परसेन्टाइल अंक प्राप्त कर शहर का बढ़ाया मान
-छात्र संघ चौराहा स्थित मोमेंटम संस्थान के 100 से अधिक छात्रों ने हासिल किया 90 परसेंटाइल
छात्र संघ चौराहा स्थित पूर्वांचल की प्रतिष्ठित संस्था मोमेंटम के 100 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल स्कोर कर पूर्वांचल का मान बढ़ाया।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जेईई मेन की परीक्षा में छात्र संघ चौराहा स्थित पूर्वाचल की प्रतिष्ठित संस्था मोमेन्टम के छात्रों ने अपना दबदबा कायम रखा । मोमेंटम के सचिन गुप्ता ने 99.77 परसेंटाइल स्कोर किया। इसके अलावा पीयूष वैश्य 99.62 , आदित्य पांडेय 99.04, आदित्य राज पांडेय 98.66 , राहुल मौर्या 98.02 सहित अन्य छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए संस्था का मान बढ़ाया।
सफल होने वाले छात्रों ने संस्था के चेयरमैन संजीव कुमार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नियमित रूप से लगातार बेहतर करने का विश्वास दिलाया। छात्रसंघ चौक स्थित मोमेंटम संस्था के निदेशक ई. संजीव कुमार ने सभी सफल छात्र – छात्राओं को जरूरी दिशा – निर्देश प्रदान किया।
मोमेंटम के निदेशक इंजीनियर संजीव कुमार ने कहा कि बच्चों को लगातार जरूरी नोट्स उपलब्ध कराए जा रहे थे। इसका उन्हें लाभ मिला है। बच्चों के प्रश्न हल करने में जो भी परेशानी आती थी उसके लिए अलग क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इसके जरिए वह अच्छे अंक अर्जित करने में सफल रहे।
आगे आने वाली जेईई एडवांस परीक्षा के लिए अभी से सभी छात्र तैयारी में जुट जाएं जिससे कि उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में आसानी हो। जिससे वो आगे आने वाली परीक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें । उन्होंने आगे कहा कि ने संस्था के नियमित टेस्ट क्लासेज एवं प्रेरणात्मक क्लासेज के प्रतिफल ही परिणाम अच्छे आये हैं। साथ ही छात्रों की कड़ी लगन व संस्था के शिक्षक संदीप सर, अतुल सर, डीपी सर, सागर सर, सीएल मौर्य सर के अथक प्रयास से पूर्वांचल में मोमेंटम ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।
मोमेन्टम के कारण पूर्वाचल के अभिभावक एवं छात्र अपने सपनों को साकार कर रहें है और गौरवान्वित महसूस कर रहे है । संस्था ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने से पहले किसी भी संस्था का रिकार्ड जान लें क्योंकि आज आपका निर्णय आपके बच्चो के भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है।

