Monday, April 26, 2021

यूपी में कई IPS बदले गए,दिनेश कुमार गोरखपुर के नए एसएसपी.

यूपी में कई IPS बदले गए,दिनेश कुमार गोरखपुर के नए एसएसपी.

कई IPS के तबादले हुए जिसमे गोरखपुर के एसएसपी जोगेंद्र कुमार को झाँसी का नया डीआईजी बनाया गया वही दिनेश कुमार पी को एसएसपी गोरखपुर बनाया गया है।।

एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को गाजियाबाद, अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह वाराणसी, डीआईजी रेलवे पुष्पांजलि को नोएडा , मनोज कुमार और आकाश कुलहरि कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त, पीयूष मोर्डिया लखनऊ, पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बने।

ज्वाइंट कमिश्नर lko नवीन अरोड़ा आगरा रेंज, रमित शर्मा बरेली रेंज, एस के भगत वाराणसी रेंज के आईजी बने।

जे रविन्द्र गौड़ मिर्ज़ापुर, दीपक कुमार अलीगढ़, जोगेन्द्र कुमार झांसी, शलभ माथुर रेंज मुरादाबाद के डीआईजी।

किरीट कुमार राठौर पीलीभीत, बबलू कुमार एटीएस, मुनिराज जी आगरा, कला निधि नैथानी अलीगढ़, रोहन पी कनय झांसी, दिनेश कुमार पी गोरखपुर, सचिन्द्र पटेल कुशीनगर, संतोष सिंह गोंडा, शैलेश पांडे अयोध्या, बृजेश कुमार सिंह इटावा, आकाश तोमर प्रतापगढ़, सुजाता बहराइच की कप्तान बनी

Tuesday, March 17, 2020

आईसोलेशन वार्ड में है जापान से लौटा इंजीनियर, कोरोना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया नमूना

आईसोलेशन वार्ड में है जापान से लौटा इंजीनियर, कोरोना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया नमूना

Image result for आईसोलेशन वार्ड में है जापान से लौटा इंजीनियर, कोरोना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया नमूना
महराजगंज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कड़ी निगरानी के बीच रखे गए निचलौल के युवक का नमूना जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजा गया। सोमवार से वार्ड में कड़ी निगरानी के बीच रखे गए इस युवक के लार का नमूना लेने के लिए मेडिकल टीम पूरी सुरक्षा और विशेष किट में पहुंची और सुरक्षित नमूना लेकर उसे विशेष व्यवस्था के तहत लखनऊ भेजा गया। उम्मीद जताई जा रही है कि 48 घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी।
निचलौल का यह युवक जापान के इंफोसिस में इंजीनियर है। जापान में भी कोरोना के पांव पसारने के बाद वह इसी 9 मार्च को अपने घर लौटा। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग में वह स्वस्थ मिला और घर पहुंचने के बाद खुद उसने अपने को आइसोलेट रखा। एक ही कमरे में रहा। इसी बीच शासन स्तर से जानकारी मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची और एहतियात के तौर पर उसे लाकर जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा।
मंगलवार को सीएमएस डा. एके राय की देखरेख में जिला अस्पताल के डा. एवी त्रिपाठी व एलटी देवेश पांडेय विशेष किट पहनकर आइसोलेशन वार्ड में गए और युवक के लार का नमूना कोरोना जांच के लिए लिया। सीएमएस ने इस नमूने को केजीएमसी जांच के लिए भेजा है। डाक्टर का कहना है कि रिपोर्ट 48 घंटे में मिलने की उम्मीद है।
युवक का नमूना जांच के लिए लिया गया है। जांच के लिए उसे केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आइसोलेशन वार्ड मेडिकल टीम की कड़ी निगरानी में है।
डा. एके राय, सीएमएस

Thursday, January 9, 2020

गोरखपुर की बेटी अमेरिका में बनी जज

गोरखपुर की बेटी अमेरिका में बनी जज
गोरखपुर। पूर्वांचल की बेटियां प्रति दिन एक नया इतिहास रच रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, न्याय, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों में यहां की बेटियों ने सफलता की नई नई इबारत लिखी है। कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम ने अमेरिका में जज बनकर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।
गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम अमेरिका में जज नियुक्त की गई हैं। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए सामिया नसीम को जज के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने शिकागो में न्याय विभाग के मुख्य भवन में 20 दिसंबर, 2019 को विशेष समारोह में शपथ लिया।
सामिया नसीम पढ़ने में शुरू से ही मेधावी थीं। जज बनने से पहले वह अमेरिका में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सामिया 2001 में वाशिंगटन के साइमन कॉलेज से स्नातक की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थीं।
सामिया नसीम के पिता खालिद अमेरिका में पेशे से वकील हैं और उनकी मां होमायरा नसीम प्लास्टिक इंजीनयर हैं। साइमा नसीम के माता पिता भी अमेरिका में विभिन्न समाजसेवी सेवी संस्थाओं से जुड़कर समाज के लिए काम कर रहे हैं।